बोदरवार/कुशीनगर : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गावों और चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा मां के लिए सजाए गए पांडालों में वैदिक मंत्रों के बीच पूजन – अर्चन के साथ कलश स्थापना का कार्य किया गया I
गुरुवार 03 अक्तूबर को विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार, भलुही,सोमली, मंसूरगंज, कुंदूर,मुजडीहां, पकड़ी, जगदीशपुर आदि चौराहों सहित क्षेत्र के तमाम गावों में दुर्गा पूजा के लिए सजाए गए पांडालों में नवरात्रि के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रों के बीच पूजन – अर्चन कर श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापना किया गया इस दौरान भक्ती गीतों सहित मां के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा.
इस अवसर पर बोदरवार के ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ मोनू सिंह,जयप्रकाश गुप्ता, विनोद पटेल, भोला पटेल, आदि लोग उपस्थित रहे I
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…