News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में शतचंडी महायज्ञ के लिए लखराव मंदिर से निकली गई पडरौना शहर में कलश यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2023  |  8:36 PM

760 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में शतचंडी महायज्ञ के लिए लखराव मंदिर से निकली गई पडरौना शहर में कलश यात्रा WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। नगर के मां भगवती सेवा संस्थान के तरफ से शनिवार को शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। करीब ग्यारह सौ महिलाओं ने सिर पर कलश रख कलश यात्रा में सहभागिता की। इसके बाद यह कलश यात्रा लखराव मंदिर परिसर पहुंची।

इसमें श्री त्यागी जी महाराज के अगुवाई में यह कलश यात्रा सुभाष चौक,तिलक चौक साहबगंज,बावली चौक से पुनः यज्ञ मंडप में पहुंची। जहां पुरोहितों की तरफ से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना कराई गई। भगवती सेवा संस्थान से जुड़े पत्रकार और सदस्य विनय उपाध्याय ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज की ओर से राम कथा का अमृत पान श्रद्धालुओं के बीच होगी। इस दौरान अध्यक्ष होशीला नंद उपाध्याय,भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह,भाजपा के सदर विधायक मनीष जयसवाल मंटू,निवर्तमान चेयरमैन पडरौना विनय जयसवाल,बिहिम गोरखपुर मंडल के हिंदू नेता राजन जायसवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव मिश्रा संघ प्रचारक धीरज,फुल बदन कुशवाहा,व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल,कृष्ण प्रताप सिंह चंदन,छात्र नेता सोनू राज कुशवाहा,किशन कुशवाहा और भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking