News Addaa WhatsApp Group

कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी: तरयासुजान पुलिस की दबंग कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 6, 2025  |  7:51 PM

120 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी: तरयासुजान पुलिस की दबंग कार्रवाई

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने बुधवार को एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे अंतरजनपदीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मच गई है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम थाना तरयासुजान पुलिस ने मु0अ0सं0 149/2024 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। आरोपी कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क के कारण वह कानून के शिकंजे में आ गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार हैं। अभियुक्त का नाम अनीश कुरैशी,पिता इद्रीश,निवासी: फरीदनगर, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, थाना तरयासुजान, उपनिरीक्षक रविकांत सिंह, कांस्टेबल गिरीश कुमार, ,कांस्टेबल दीपक सिंह, थाना तरयासुजान शामिल रहे। तरयासुजान पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

थानाध्यक्ष धनवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की लगातार की जा रही दबंग कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं क्षेत्र की जनता पुलिस की इस सक्रियता की सराहना कर रही हैं।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking