कसया। जहाँ रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा,किसी चराग़ का अपना मकाँ नहीं होता अर्थात चराग़ अपनी रौशनी से किसी एक मकाँ को रौशन नहीं करता है, बल्कि जहाँ जलता है वहाँ की फ़िज़ा को प्रज्वलित करता है।
जी हां! कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी अपने कुशल कार्यशैली व निष्ठा से जनता में बहुत ही चहेते थे। अपने काम व व्यवहार के बूते कुछ अधिकारी इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि जब उनका तबादला होता है तो लोगों की आंखें नम हो जाती हैं और लोग उस व्यक्ति के कुशल कार्यशैली की चर्चा व प्रशंसा भी करते है। बीते 9 नवंबर को कसया तहसील में तैनात लेखपाल बृजेश मणि त्रिपाठी का तबादला तहसील पडरौना में हो गया। कुछ समय पूर्व उनका लेखपाल से राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति हुआ था। मंगलवार को उन्होंने पडरौना तहसील पहुंचकर चार्ज ग्रहण किया। लोगों ने बताया कि राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी ऐसे लेखपाल थे जिनकी कुशल कार्यशैली से आम जनता प्रसन्न थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने दर्जनों जमीन का मसला उन्होंने किसानों के साथ बहुत शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया।
शुरू से ही उनकी कार्यशैली और व्यवहार ऐसा रहा कि लोगों में न्याय की उम्मीद जगने लगी। बताया जाता है कि वह सभी की समस्या सुनते थे और हरसंभव उसका निदान भी कराते थे। कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि तबादला तो नौकरी का हिस्सा है, और आना-जाना लगा ही रहता है। कहा कि यहां की जनता का सहयोग वे हमेशा याद रखेंगे आगे कहा कि लोगों, गरीबो पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करना मेरी सदैव पहली प्राथमिकता है।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…