News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 17, 2026  |  6:16 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
  • राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम यात्रा में शामिल होकर गतात्मा को दी गई श्रद्धांजली

बोदरवार, कुशीनगर :- भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, जनसंघी नेता बचाई मिश्र लगभग नब्बे बर्ष की अवस्था में 16 सितंबर बुधवार की रात में लगभग एक बजे के दौरान लंबी बीमारी के बाद अपने निज आवास ग्राम सभा पटखौली में अपना अंतिम सांस लेते हुए गोलोकवासी हो गए l मिश्र के निधन की खबर आम होते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई l घर पर शुभेच्छुओं सहित जानने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा l और 17 सितंबर गुरुवार को सुबह कप्तानगंज अंतर्गत स्थित छोटी गंडक नदी पर गतात्मा का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ जिसमें राजनीतिक दल के लोग व पत्रकार तथा शुभेच्छुओं सहित गणमान्य नागरिक शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी l इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उपस्थित रही l

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा पटखौली निवासी बचाई मिश्र शुरू से ही राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहे l राष्ट्रीय स्वयंसेवक व भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य थे l अपने जीवन में बचाई मिश्र की पहचान एक जुझारू और कर्मठ नेता के रूप में रही l राजनीति के क्षेत्र में अगर देखा जाय तो मिश्र के तीन पुत्रों में दो पुत्र अपने पिता की तरह राजनीति के क्षेत्र में अपने दबदबा को कायम कर रहे हैं l गतात्मा के प्रथम पुत्र रामगोविंद मिश्र बाहर में प्राइवेट जाब के कार्यों में जहाँ संलिप्त हैं l वहीं दूसरे नंबर के पुत्र राजेश मिश्र बनकटा बाजार कुशीनगर में विद्यालय को संचालित करते हुए जन विश्वास पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं l इसी प्रकार तृतीय पुत्र आनंद मिश्र भी कप्तानगंज भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य हैं l बचाई मिश्र का शुरू से ही राजनीतिक सफर रहा जो आज भी इनके परिवार में कायम होता हुआ दिख रहा है l बचाई मिश्र नब्बे वर्ष की उम्र में अपना भरा पुरा परिवार को छोड़ गोलोकवासी हो गए l

परिजनों द्वारा मिश्र का शव यात्रा घर से लेकर कप्तानगंज में छोटी गंडक नदी के घाट तक निकाली गई जहाँ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज हरेराम गुप्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष बोदरवार विचित्र मणि पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोदरवार राजेश गुप्ता, राधेश्याम दीक्षित, ओमप्रकाश तिवारी, घनश्याम गोरखपुरी, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, रामगोपाल वर्मा, राधेश्याम पासवान, संजय यादव, दादी राजमती देवी महिला महाविद्यालय पटखौली के प्रवंधक रणजीत सिंह, जेपी इंटर कालेज कप्तानगंज के प्रवंधक श्रीराम प्रसाद गौण, एडवोकेट रामप्रताप सिंह, राजेश साहनी, मास्टर राधेश्याम सिंह, ब्राह्मण महासभा ( रा ) कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, सर्वदेव मिश्रा, दयाशंकर पाण्डेय, जन विश्वास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी, रामनगीना चौबे, पत्रकार गिरिजाशंकर सिंह,यागवेंद्र मिश्रा,फरेंद्र पाण्डेय, राकेश शर्मा, डाo नर्वदा सिंह, विनोद गोबिंद राव, शिवम सिंह आदि शुभेच्छुओं सहित तमाम गणमान्य नागरिक और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking