News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: पुरानी जमीनी विवाद में मार पीट, युवक की मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Nov 17, 2024  |  7:29 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: पुरानी जमीनी विवाद में मार पीट, युवक की मौत

मथौली बाजार/कुशीनगर । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नपं मथौली के वार्ड नंबर 13 निवासी एक युवक की शनिवार की देर रात मार पीट के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक के पत्नी ने अपने बगलगीर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप तहरीर देकर लगायी है ।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

मुकामी थाने में दिए गए तहरीर में मथौली कस्बा के वार्ड नंबर 13 निवासी शायदा खातुन पत्नी इस्तेयाक उम्र लगभग 28 वर्ष ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर शनिवार की रात लगभग ग्यारह बजे मै अपने घर में परिजनों को खाना खिला रही थी। तथा मेरे पति इश्तेयाक बरामदे में बैठे हुए थे कि अचानक पुरानी जमीनी विवाद के चलते मेरे बगलगीर मुस्ताक पुत्र इरशाद व उसके परिवार के लोग गोलबंद होकर लाठी डंडे के साथ मेरे पति इश्तेयाक को मारने पीटने लगे बीच बचाव करने के दौरान उन लोगों ने मुझे भी पकड़ कर मारा पीटा तथा मेरे पति को पकड़ कर बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दिया । तथा हत्या कर फरार हो गये। घटना की सूचना 112 पर दिया गया। मौके पर पहुँची पुलिस इश्तेयाक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली ले गयी। जहां डाक्टरों ने उन्हें जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी शायदा खातुन कप्तानगंज थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

एसएचओ कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking