News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, ईलाज के दौरान मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 7, 2024  |  8:17 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, ईलाज के दौरान मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान ईलाज के वावत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए मौत हो गई ‌ परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर कप्तानगंज एन एच 730 थाना गेट के सामने शव को रखकर आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। तहसीलदार दिनेश कुमार के आश्वासन पर परिजनों ने प्रदर्शन
समाप्त किये।

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 9 उत्तर मोहल्ला निवासी रमाकांत यादव पुत्र विन्धाचल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजीश को लेकर मेरे पट्टीदार छोटे लाल यादव पुत्र विंध्याचल यादव, दुर्गेश यादव व मनीष यादव ने बीते सोमवार की शाम मेरे भाई रामभवन यादव को अकेला देख मामूली बात को लेकर मारपीट कर घायल कर दिये। जिससे गंभीर चोटें आई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई। परिजनों ने शव को लेकर एन एच 730 थाना गेट के सामने रविवार की शाम पहुंच गये और आधे घंटे तक दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार दिनेश कुमार नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिह थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने परिजनों को समझा बूझकर कार्यवाही का आश्वासन पर परिजनों ने आधे घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया।

थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हुई थी जिसके क्रम में एक पक्ष को गंभीर चोट आई जिसकी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking