कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के कनोडिया इंटर कॉलेज के मैदान में नेशनल यंग्स स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में सद्भावना कप का क्वार्टर मैच शनिवार को मिर्जापुर और कानपुर के बीच खेला गया जिसमें मिर्जापुर की टीम ने कानपुर की टीम को 2-0 से हराकर विजयी रही। मैच के मुख्य अतिथि राजेश बर्मा व क्रिसेंट स्कूल के प्रबंधक मोo हसीब रहे। मुख्य अतिथि द्वारा बाल को किक मारकर खेल का शुभारम्भ हुआ।
खेल के शुरूवाती दौर के 4वें मिनट में मिर्जापुर के ग्यारहवें नम्बर के खिलाडी द्वारा पहला गोल मारा गया।जबकि दूसरा गोल भी 27वें मिनट मे मिर्जापुर के द्वारा मारा गया जबाब मे कानपुर के खिलाड़ी एक भी गोल नही कर सके इस प्रकार 02 गोल से मिर्जापुर की टीम बिजयी होकर अपना स्थान सुरक्षित कर ली। मैच के मुख्य निर्णायक निताई सरदार, तथा सहायक , खुर्शीद आलम हाजी मनुव्वर आब्जर्वर अजीत सिंह रहे।
इस दौरान जयराज सिंह एडवोकेट मुहम्मद नसीम,कमल चक्रवर्ती,मदन मिश्रा,मुरारी सिंह अशफाक अहमद,अजय सिंह,अश्वनी सिंह,सहितअन्य खिलाड़ी व दर्शक गण मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…
कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…
हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…
कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…