News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विवेकानंद संदेश रथ यात्रा के स्वागत को दिया गया अंतिम रूप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 14, 2023  |  7:26 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवेकानंद संदेश रथ यात्रा के स्वागत को दिया गया अंतिम रूप WhatsApp
Responsive image
  • सुकरौली, हाटा, महापरिनिर्वाण गेट व मन्दिर, कसया सहित दर्जनों जगहों पर होगा स्वागत

कसया/कुशीनगर। विवेकानंद संदेश यात्रा रथ की तैयारी को लेकर अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक डॉ अनिल सिन्हा जी के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें सुकरौली, हाटा, महापरिनिर्वाण गेट व मन्दिर, कसया सहित दर्जनों जगहों पर स्वागत का निर्णय लिया गया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

बैठक में जिला संघ चालक डॉ चंद्रशेखर सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सहसंयोजक डॉ निगम मौर्य, डॉ मनोज जैन, डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे।

बैठक में तय हुआ की कुशीनगर जनपद में प्रवेश करते ही यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में किया जाएगा। सुकरौली नगर के स्वयंसेवको द्वारा यात्रा स्वागत नगर के मुख्य स्थानों पर किया जाएगा। उसके पश्चात यात्रा सायं 2 बजे हाटा पहुचेगी जहाँ हाटा नगर के स्वयंसेवकों द्वारा यात्रा का स्वागत और नगर में भ्रमण कराया जाएगा। सायं 3:00 बजे यात्रा कुशीनगर पहुंचने पर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के प्राचार्य सिद्धार्थ पांडेय के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत महापरिनिर्वाण द्वार पर किया जाएगा। यहाँ से यात्रा पैदल महापरिनिर्वाण मंदिर के पास पहुंचेगी जहां बौद्ध भिक्षुओं का द्वारा यात्रा का स्वागत होगा। उसके पश्चात यात्रा रामाभार स्तूप होते हुए दीवानी कचहरी पहुंचेगी। जहां देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा कसया नगर होते हुए शहीद अमित चौक पहुचेगी। जहां यात्रा का स्वागत डॉ अनिल सिन्हा के नेतृत्व में किया जाएगा। नगर में यात्रा का स्वागत समाजसेवियों एवं व्यवसायियों द्वारा आज़ाद चौक, सदर अस्पताल, चित्र तुली गली औऱ गाँधी चौक पर होगा। शहीद अमित चौक से सायं 6:00 बजे यात्रा पडरौना रवाना होगी। बैठक में डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राजू मद्धेशिया, डॉ रविशंकर प्रताप राव, श्री राजीव नयन द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम नगीना उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking