कप्तानगंज/कुशीनगर। नवागत उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव ने कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन के आंशिक परिवर्तन के क्रम में कप्तानगंज के उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर का स्थानांतरण कसया उप जिलाधिकारी न्यायिक पद पर हुआ है। वहीं उनके स्थान व्यास नारायण उमराव उप जिलाधिकारी कप्तानगंज की तैनाती की गयी।
गुरूवार को नवागत उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव ने कार्यभार ग्रहण के उपरांत अपने मातहतों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लम्बित सभी मामलों को अविलम्ब निस्तारण करने का निर्देश दिये तथा इन्होंने कहा कि बार एवं विभागीय अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित करके ही कार्यो को ससमय निस्तारण किया जा सकता है। इसी के साथ सभी उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी को अस्वस्त किया, कि हम सभी एक साथ परस्पर एक दुसरे का सहयोग करते ही कार्यालयिक कार्यों का समय से निष्पादन कर सकते हैं। इस दौरान मारकण्डेय गुप्ता सहित तहसील अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…