News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों की जांच कर लिया नमूना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 1, 2023  |  6:47 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: खाद्य विभाग की टीम ने कई दुकानों की जांच कर लिया नमूना
  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा निरन्तर की जा रही है खाद्य पदार्थों की जांच
  • तमकुहीराज व सेवरही में जांच के दौरान कुल 48 नमूने लिए गए

कुशीनगर। सहायक आयुक्त खाद्य -ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाइजीन, सैनिटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग तथा न्यूट्रिशियन व फोर्टीफिकेशन संबंधित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि कल 31 मई को तमकुहीराज व सेवरही में मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट के दो नमूने जांच के लिए गए जो दोनों मानक के विपरीत पाए गए, इसी प्रकार मिठाई एवं नमकीन के 13 नमूने लिए गए जिसमें 05 नमूने मानक के अनुरूप तथा 08 मानक के विपरीत पाए गए, इसी प्रकार स्पाइस के 12 नमूने लिए गए जिसमें 10 मानक के अनुरूप सही तथा 02 मानक के विपरीत पाए गए, सीरियल (अनाज) के 10 नमूने लिए गए जिसमें 08 मानक के अनुरूप सही व 02 मानक के विपरीत पाया गया। ऑयल घी वनस्पति का 04 नमूना लिया गया जो सही पाया गया। अन्य 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए जिसमें 06 मानक के अनुरूप व 01 मानक के विपरीत पाया गया। इस प्रकार कुल 48 नमूनों में 33 मानक के अनुरूप सही व 15 मानक के विपरीत पाए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीकों एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सच्चिदानंद गुप्ता, व खाद्य विश्लेषक सुश्री प्रीति चौबे सम्मिलित रहे । सहायक आयुक्त खाद्य- ll अंजनी कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील दिनांक 02-06- 2023 तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर संपूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking