News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से फेरी व्यवसायी की दर्दनाक मौत

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 15, 2023  |  5:09 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: अज्ञात वाहन की ठोकर से फेरी व्यवसायी की दर्दनाक मौत

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा इन्दरपुर स्थित लक्ष्मी ईंट उद्योग के सामने कप्तानगंज परतावल मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक फेरी बिक्रेता की दर्दनाक मौत। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

रविवार को कप्तानगंज परतावल मार्ग पर स्थित इन्दरपुर के समीप लक्ष्मी ईंट उद्योग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक फेरी व्यवसायी बदरूद्दीन उर्फ बैदू पुत्र खोखा उम्र 50 निवासी काला बस्ती,थाना मोथाबाडी,जिला मालदा पश्चिमी बंगाल की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ज्ञात हो कि उपरोक्त मृतक बदरूद्दीन उर्फ बैदू 50 वर्ष विगत दस वर्षों से कप्तानगंज में सबीर पुत्र अकालू निवासी प्रतापपुर थाना मोथाबाडी जिला मालदा पश्चिमी बंगाल के वहां रहकर रेडीमेड कपड़े का साइकिल से गांव-गांव में फेरी लगाकर बेचता था‌, जिससे उसके परिवार कर भरण पोषण चलता था। घटना के दिन भी रोज की भांति साइकिल से कपड़ा लेकर फेरी करने निकला था।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुर्यभान यादव ने बताया कि उसके परिवार को सुचना दे दि गयी है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद विधिक कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking