कप्तानगंज/कुशीनगर। ठंड के मौसम को देखते हुए उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने नगर में स्थित रैन बसेरा व रेलवे स्टेशन कप्तानगंज के यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया तथा संबंधित को ठंड से बचाव का सुझाव दिए।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव ने नगर के राम जानकी घाट के समीप बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया तथा ठंड से बचाव के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किये तथा ठंडक के कारण यात्रियों किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार को समुचित व्यवस्था हेतु सुझाव दिए।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा अन्य राजस्व कर्मी भी साथ रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…