News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: सड़क दुर्घटना में दो की मौत तीन गम्भीर रूप घायल

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 5, 2023  |  6:16 PM

118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: सड़क दुर्घटना में दो की मौत तीन गम्भीर रूप घायल

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कप्तानगंज गोरखपुर मार्ग पर घोघरा पुल के पहले ही आयांश पेट्रोल पंप के समीप एक कार के पेड़ में टकराने से कार की खपच्चे उड़ गए, तथा कार में सवार 5 लोगों में से दो की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, तथा शेष तीन सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। सुचना पर पहुंची पुलिस ने व एकत्रित भीड़ लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

गुरूवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज गोरखपुर मार्ग पर वोदरवार के लगभग दो किमी लगभग दक्षिण आयांश पेट्रोल पंप के समीप सुबह लगभग 04बजे कार यूपी 57 बी जे 9817 से अमन पुत्र बांके यादव उम्र 17,नीरज पुत्र नाथू यादव 17, बिवेक पासवान पुत्र चन्द्रभान 16 ,दीपक पुत्र गणेश चौधरी 18, अरमान पुत्र सलाउद्दीन 17,अपने मित्र के जन्मदिन पार्टी से वापस लौट रहे थे कि कार अनियंत्रित हो पेड़ से जाकर टककरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के खपच्चे उड़ गए कार में बैठ सवार दीपक चौधरी व अरमान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जो कार में बुरी तरह फंसे हुए थे जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी मशीन मंगा कर निकला गया‌ शेष घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सभी कार सवार कप्तानगंज नगर पंचायत के निवासी थे। प्रभारी थानाध्यक्ष सुर्य भान यादव ने बताया कि शव को पंचनामा बनवाकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया।

दुर्घटना की खबर सुनते ही कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, ने उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव के साथ घटना में मृत व घायलों के परिजनों से मिले तथा परिजनों को ढांढस बंधाया तथा कहे कि घायलों और मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि अविलम्ब दिलाया जाएगा।
इस दौरान रामानुजन मिश्रा,आनन्द मिश्रा निखिल उपाध्याय, राधेश्याम पासवान विजय कनौजिया, मार्कण्डेय गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह संजय यादव रामदेव कुशवाहा उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking