News Addaa WhatsApp Group Join करें

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 15, 2026  |  6:53 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान की अध्यक्षा एवं ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

आपके लिए और..- जिस बांध पर दिनभर चला ‘मरहम’, रात में वहीं खुल...

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और संस्थान के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि “देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पूजनीय हैं। उनकी कुर्बानी के कारण ही आज हम स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के बाद देश विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। “देश की असली तरक्की गांवों से ही शुरू होगी। जब तक गांव और गरीब-मजदूरों का विकास नहीं होगा, तब तक देश की वास्तविक आजादी का सपना अधूरा रहेगा। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।

कृषक सेवा संस्थान के माध्यम से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत का पालन करते हुए सभी लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा।ग्राम प्रधान श्री मती शीला ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अंय स्कूलों पर ध्वजारोहण किया और बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान कार्यक्रम में अमरनाथ गौरव,लालबचन तिवारी,गोबरी सिंह,रेनू सिंह,सरयू ,भोलू सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका शिक्षकगण,व ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष

हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking