हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर क्रिटिकल मतदेय स्थलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित कर उनकी स्थिति का जायजा लें। ऐसे गांवों और क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए, जहां पूर्व में चुनाव के दौरान विवाद, तनाव अथवा कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आई हों।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी जुटाएं। साथ ही क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए, जिनसे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। ऐसे लोगों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का दबाव, पक्षपात अथवा अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। प्रभारी निरीक्षक हाटा धर्मेंद्र सिंह व अहिरौली थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…