News Addaa WhatsApp Group

कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ का हड्डी होता है – विधायक रामकोला

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 5, 2025  |  6:41 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ का हड्डी होता है – विधायक रामकोला

बोदरवार/कुशीनगर। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ का हड्डी होता है I पार्टी का भार कार्यकर्ताओं के उपर होता है पदाधिकारी को इस बात का ध्यान जरुर रखना चाहिए I कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहीं से कोई कमी नहीं आनी चाहिए I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

विदित हो, कि 05 जनवरी रविवार के दिन कप्तानगंज विकास खंड के बोदरवार ग्राम सभा के पंचायत भवन परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष के स्वागत समारोह के लिए आयोजित कार्यक्रम में उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौण ने कही I इन्होंने कार्यकर्ताओं सहित नव नियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों को नूतन वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि पद पाना महत्वपूर्ण नही उस पर खरा उतरना सबसे बड़ी बात होती है I स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे उपर जो भरोसा कर दायित्व सौंपा है I उस पर मैं खरा उतरते हुए तन मन धन से पार्टी के हित में काम करूगां I तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी भी समझौता नही करूगां I

इसी कड़ी में श्रीराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोरखपुरी ने विचित्र मणि पाण्डेय को बोदरवार भाजपा मण्डल अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किए जाने पर पार्टी द्वारा सर्वोत्तम निर्णय लिए जाने की बात कही I कार्यक्रम में विजय कुमार गौतम, प्रधान राजकमल मद्धेशिया, बुद्ध उपासक कश्यप उर्फ मोनू कन्नौजिया, रामनरेश गुप्ता,जोखू शर्मा,रोशनी भारती, प्रधान कुंदूर धर्मराज सिंह आदि भाजपा नेताओं ने भी मंडल अध्यक्ष विचित्र मणि पाण्डेय का मल्यार्पण कर स्वागत करते हुए संबोधित किया I इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा अनसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद और संचालन अवधेश कुमार गिरि ने की I

इस अवसर पर पूर्व बोदरवार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता,जितेन्द्र मिश्र, रामरक्षा शर्मा,मृत्युन्जय सिंह,धर्मेन्द्र ओझा,हरी प्रसाद चौधरी, शिवकुमार चौबे,देवेश शाही, महेन्द्र यादव,दुर्गेश कन्नौजिया, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking