कसया/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ कुशीनगर की एक आवश्यक बैठक शनिवार को सुबह 10बजे अभिकर्ता कक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यता बढ़ाने तथा कार्यालय में अभिकर्ताओं की समस्याओ को कैसे दूर कराया जाय विचार विमर्श किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक वित्तीय माह और वर्ष मार्च के समापन के साथ नये वित्तीय वर्ष 22-23में लियाफी संगठन से अधिक से अधिक अभिकर्ताओं को कैसे जोड़ा जाय पर विचार करते हुए उपस्थित सभी अभिकर्ताओं से सझाव मांगा गया आफिस में कर्मचारी और अभिकर्ताओं में सामंजस्य बना कर एल आई सी के सभी विभागों में अधिक से अधिक लंबित पड़े कार्यो को शाखा प्रबंधक से मिलकर जल्दी निपटारा कराया जा सके जिससे उपभोक्ताओं को सहुलियत मिल सके तथा प्रतिस्पर्धा के युग में संस्था को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सत्यनारायण तुलस्यान,गेंदा सिंह, राधेश्याम सिंह, विजयपाल सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री दिनेश पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार यादव, रामानंद गुप्ता, रिजवान अंसारी, जनार्दन सिंह ,प्रभुनाथ यादव, उमेश यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, मुस्तफा हरेश राय,रामू यादव सहित भारी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…