News Addaa WhatsApp Group

कसया: बेरोजगार 25 नौजवानो को भर्ती के लिए दिया गया नियुक्ति पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  7:52 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बेरोजगार 25 नौजवानो को भर्ती के लिए दिया गया नियुक्ति पत्र

कसया/कुशीनगर(न्यूज अड्ड़ा) । बेरोजगार नौजवानो को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी और कैरियर को देखते हुए एशिया की पब्लिक लिमिटेड सुरक्षा कंपनी यस आई यस ने शनिवार को विकासखंड कसया में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 बेरोजगार नौजवानों की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

भर्ती अधिकारी फैजल खान ने बताया कि दसवीं पास सुरक्षा जवानों के लिए जिनकी उम्र 21 से 37 वर्ष की है वे 1 माह के प्रशिक्षण के पश्चात स्थाई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान 65 वर्ष की उम्र तक वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, बोनस पेंशन ,ग्रेच्युटी व प्राइवेट फंड, दुर्घटना बीमा यात्रा, भत्ता व आवास की सुविधा प्रदान की जाती है।

सहायक भर्ती अधिकारी कर्मवीर सिंह ने आज नियत तिथि व समय पर विकासखंड कसया पहुंच कर पहले से जमा नौजवानों का ऊंचाई व शैक्षिक प्रमाण पत्र देखते हुए उन्हें प्रशिक्षण के लिए योग्य घोषित किया। इसमें सुरक्षा जवान के लिए 12 से ₹18000 व सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 15000 से ₹22000 वेतनमान व अन्य सुविधाएं भी मिलनी है ।यह देश की ऐसी पहली सुरक्षा कंपनी है जो एनएससी व बीएसई में सूचीबद्ध है ।कारपोरेट कस्टमर सेवाएं ,उत्तम सुरक्षा सेवा का प्रबंधन इस एसआईएस ग्रुप में उपलब्ध है। इसे कभी भी इनके वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

इस दौरान गरीब कल्याण मेला व आरोग्य मेला का भी आयोजन पंडित दीनदयाल जी के जन्म पर विकासखंड परिसर व सीएचसी परिसर कसया में आयोजित किया गया था जहां स्थानीय विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व प्रमाण पत्र वितरित किया।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking