News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अपहरण और फिरौती के मामले में ब्लाक प्रमुख पति भाई के साथ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 26, 2024  |  9:32 AM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अपहरण और फिरौती के मामले में ब्लाक प्रमुख पति भाई के साथ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। चल रहे भीषण गर्मी में उमस भरी खबर आ रही है,कसया के ब्लाक प्रमुख प्रमुख पति और उनके छोटे भाई को सूबे की लखनऊ की क्राइम ब्रांच और गोमतीनगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को उनके आवास से उठा ले गई है, पता चल रहा है की ब्लाक प्रमुख पति के ऊपर सूबे की लखनऊ के थाना गोमती नगर में अपहरण और फिरौती मांगने का अभियोग पंजीकृत है। लेकिन चर्चाओं पर अमल करे तो मामला दूसरा ही सुनने को मिल रहा है।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

पढ़िए पूरी खबर

बीते शनिवार को लखनऊ से आई पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग -28 पर स्थित हिरन्नापुर ब्लाक प्रमुख पति के घर से उनको और उनके छोटे भाई कोगिरफ्तार किया गया है। मामला गोमतीनगर लखनऊ के विराट खंड से जुड़ा हुआ है,वहा के रहने वाले विनय सिंह का अपहरण कर फिरौती मांगने का है। विनय सिंह के परिजनों ने अपने स्थानीय थाने में विनय की अपहरण के बाद उनके परिजनों से 61 लाख रुपये फिरौती मांगी जाने की शिकायत की है । लखनऊ से आई पुलिस टीम ने कसया पुलिस के सहयोग से उक्त कार्यवाही किया है। उक्त प्रकरण में अपहृत युवक के परिजनों ने गोमतीनगर थाने में अपहरण और फिरौती का केस दर्ज कराया था। लखनऊ पुलिस टीम ने वैज्ञानिक यंत्र के माध्यम से फिरौती मांगने वाले के मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए यहां पहुंची थी। जो बीते कल शनिवार की सुबह कुशीनगर चौकी पुलिस की सहयोग लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित भैंसहा गांव के हिरन्नापुर पहुंची, जहां कसया ब्लाक प्रमुख रीना यादव के पति मंदीप यादव व उनके छोटे भाई संदीप यादव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रमुख पति के घर से अपहृत विनय सिंह भी मिला। मामले में तीन से चार अन्य को भी पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश रही थी लेकिन वे मिले नहीं।

बहरहाल स्थानीय स्तर पर इस प्रकरण में आम लोगो के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। अगर चर्चाओं पर विश्वास करे तो पैसा की लेन देन का मामला सामने आ रहा है। लेकिन कोई भी व्यक्ति खुल कर कुछ नही कह पा रहा है।

चौकी प्रभारी कुशीनगर रणजीत सिंह बघेल बोले

इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी कुशीनगर रणजीत सिंह बघेल ने इस संवाददाता को बताया की गोमतीनगर थाने में प्रमुख पति के
खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई है। लखनऊ क्राइम ब्रांच व गोमतीनगर थाने की पुलिस ने फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए कुशीनगर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख पति समेत उनके भाई को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking