News Addaa WhatsApp Group

कसया: गरीब कल्याण दिवस पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  8:06 PM

575 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गरीब कल्याण दिवस पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। सरकार द्वारा चलाये गये योजना गरीब कल्याण दिवस एवं मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के क्रम मे शनिवार को समुदायिम स्वास्थ्य केंद्र सपहा पर गरीब कल्याण दिवस एवं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ l गरीब कल्याण एवं मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की प्रभारी अधीक्षक डॉ. नीलकमल द्वारा फीता काटकर किया गया l मेले मे गरीब अस्वस्थ्य मरीजों के उपचार व जाँच के लिये सभी प्रकार के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे l स्वास्थ्य कर्मियों ने मेले मे आये मरीजों का जाँच कर उपचार के लिये दवा वितरण किया तथा इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड,कोविड का रैपिड ऐकटीजन टेस्ट एवं आर.टी. पीसीआर टेस्ट,कोविड वैक्सीन का प्रथम एवं द्वितीय डोज वैक्सीनेशन आदि भी किया गया l मेले मे नेत्ररोग विशेषज्ञ द्वारा आँखो की जाँचकर दवा एवं चश्मा दिया गया l आयुष चिकित्सालय कुशीनगर आयुर्वेदिक टीम चिकित्सक डॉ. संतराम मौर्या द्वारा आयुर्वेदिक दवा मरीजों की जाँच व बीमारी के अनुसार औषधि वितरण की गयी l राष्ट्रीय बाल स्वाथ्य कार्यक्रम (आर. बी. एस. के.)के तहत डॉ. एस. के. सिंह द्वारा स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार, निदान व दवा वितरण किया गया साथ ही इस टीम के द्वारा कोविड एवं डेंगू से बचाव व सुरक्षा के बारे मे उपाय बताया गया l मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेलें मे वरसात होने के बावजूद लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l इस अवसर पर डॉ. पिंदु कुमार सत्यार्थी, डॉ. अवधेश प्रसाद,, डॉ. मंतोष कुमार,डॉ.डी. के. यादव,डॉ.विनोद सिंह नेत्र रोग,अभिषेक पाण्डेय फार्मासीस्ट, बशीर अहमद, मीरा दूबे ए एनएम,प्रमोद कुमार शुक्ल, वीरेंद्र शर्मा,राघवेंद्र तिवारी,सुरेश मिश्रा, रेनू रेखा यादव,अशोक कुमार, शाहिद अली आदि डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सपहा व कसया के मौजूद रहे l

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking