कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर) में श्री दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित भगवती जागरण में देवी गीतों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।
वार्ड के नव निर्मित शिव मंदिर परिसर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति व होटल लीला ग्लैक्सी द्वारा आयोजित भगवती जागरण में कलाकारों ने शिव गण के रूप में देवाधिदेव महादेव के साथ भभूत उड़ाते हुए ‘हर हर महादेवा.. शम्भू – शम्भू .. हर हर शम्भू ..’ पर शिव तांडव नृत्य किया। शिव तांडव की बेजोड़ प्रस्तुति देख श्रद्धालु रोमांचित हो गए और हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। इसके बाद कलाकारों की जय अम्बे, शेर पर सवार होके आ जा शेरा वालिए, निबिया के डाल मईया झुलेली झूलुआवा आदि गीतों व भजनों पर भक्त गण देर रात तक गोता लगाते रहे। इस अवसर पर देवी – देवताओं की आकर्षक व मनमोहक झांकी निकाली गई। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल, आयोजक मनोज कुमार प्रजापति ने कलाकारों को चुनरी ओढ़ा कर सम्मनित किया।
इस अवसर पर सत्यम, आलोक, संजीत, मुकेश, अभिषेक, धनन्जय, संजय, राहुल , रजत , ऋतिक, राजन , अनुष्का , रिद्धि, सिद्धि, बेबी, छोटेलाल, नागेंद्र, अरविंद सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…
हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…
कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर…