News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kasia: निः शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन l

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2021  |  3:31 PM

511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kasia: निः शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन l
  • निः शुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से निर्धन मरीजों का इलाज आसानी से हो जाता है -गंगा सिंह

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत कसया के धुनवलिया गांव के पंचायत भवन परिसर में रविवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कुशीनगर के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया गया, लोगो को दवाएं भी वितरित की गई ।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

निशुल्क चिकित्सा जाॅच शिविर का उद्घाटन फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।विधायक ने इस दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि निः शुक्ल चिकित्सा शिविर के आयोजन से निर्धन मरीजो को आसानी से इलाज हो जाता है । इसके साथ ही समय व पैसे की बचत होती हैं ।
विशिष्ट अतिथि- कुड़वां नरेश उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में निः शुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन से गरीब ,मजदूर तबके के लोगो का इलाज सुगमता से उपलब्ध हो जाता हैं। इन को परामर्श शुल्क भी नही देना होता हैं। पैसे व समय की बचत होती हैं।

इस दौरान महेन्द्र नाथ उपाध्याय , विजय मिश्रा, सागर बाबू राणा कुॅवर डाॅ महेन्द्र कुमार सिंह जिला सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, डाॅ परमेश्वर कुशवाहा ,मण्डल संयोजक फाजिलनगर, डाॅ विवेक पाण्डेय मण्डल संयोजक चौरा खास, डाॅ एस के मिश्रा, ओम प्रकाश मिश्रा, अमेरिका गोड़ आदि चिकित्सक मौजूद रहे। आयोजन डाॅ धनी गुप्ता ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking