News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: लखीमपुर खीरी मे शहीद किसानो की याद मे भारतीय किसान यूनियन ने निकाला स्थि क़लश यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  6:56 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लखीमपुर खीरी मे शहीद किसानो की याद मे भारतीय किसान यूनियन ने निकाला स्थि क़लश यात्रा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। धरना प्रदर्शन के दौरान लखीमपुर खीरी मे मारे गए किसानों की याद में भारतीय किसान यूनियन द्वारा निकाली गई शहीद किसानों की अस्थि कलशयात्रा पर जगह जगह फूल माला चढ़ाकर व कैंडिल जलाकर लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ज्ञात हो कि खीरी लखीमपुर से निकली कलश यात्रा गोरखपुर मण्डल के महराजगंज होते हुए खड्डा पहुंची और वहां से जटहा, महादेवा, खिरकिया, पडरौना, कसया होते हुए सिसवा – महन्थ धरना स्थल पहुंची। आयोजित किसान पंचायत में प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने कहा कि किसान यात्रा वर्तमान में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बयान यह कि दो मिनट में सब ठीक कर दूंगा। उसके तीन दिन बाद 3 अक्टूबर को मंत्री के पुत्र के द्वारा किसानों के धरने में बैठे किसानों के साथ दुःखद घटना किया गया। प्रभावशाली होने के बाद भी मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी जेल में है लेकिन उस मंत्री केरहते जांच प्रभावित हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन उक्त मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जनता के साथ आंदोलन कर रही है। सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए यह यात्रा चल रही है। संघटन यह साबित कर रहा है कि शहीद किसानों की श्रद्धांजलि देने के साथ देश से न्याय की मांग कर रहा है। मण्डल उपाध्यक्ष एड उदयभान यादव ने बताया कि विसर्जन 24 अक्टूबर को राजघाट गोरखपुर में विसर्जन कर दिया जाएगा। इसी क्रम में मण्डल अध्यक्ष सतीश ओझा, जिलाध्यक्ष ध्रुव नारायण यादव, महिला जिलाध्यक्ष हलवन्ति देवी, जिला सचिव सोबरन सिंह, जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव, यादव फाउंडेशन चेयरमैन जेपी यादव, जनार्दन यादव, बद्री कुशवाहा, किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने सम्बोधित किया।शहीद किसानों के अस्थि कलश को किसानों ने अध्यक्षता बद्री कुशवाहा व संचालन एड दशरथ यादव ने किया। इस अवसर पर केदारनाथ यादव, शौकत अंसारी, इम्तियाज अंसारी, संजय सिंह, राम गुलाब यादव, वशिष्ट यादव, विंरेंद्र,बलिकरन आदि सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking