कसया/कुशीनगर। नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 23 माधवपुरम मंगुरही स्थिति नवनिर्मित माता काली मंदिर की स्थायी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व पूजनोत्सव व विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
तीन दिनों तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के मंदिर में माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को होगी।कार्यक्रम से पूर्व नवनिर्मित मंदिर से गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ नगर व आस पास क्षेत्र की महिलाएं व भक्त गण के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।जय माता जी के जयकारा से पूरा वातावरण गुंजता रहा। कलश यात्रा मंगुरही कुरमौटा शाहपुर कसया नगर होते हुए अनिरुद्धवा स्थिति ऐतिहासिक हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट स्थिति काली मंदिर के प्रांगण पहुंची।नदी का पवित्र जल पुरोहितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश में भरवाया गया।कलश में पवित्र जल साथ लेकर पुरोहित यात्रा के साथ नवनिर्मित मंदिर में पहुंच कलश पूजन वास्तु पूजन मंडप पूजन यजमानों के साथ किया।विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से आस पास का सारा इलाका गूंजायमान रहा।दोपहर बाद पुरोहितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ प्रांरभ किया गया। मंगलवार को प्रातः महाआरती चंडी पाठ माता का नियमानुसार पूजा अर्चना होगा। बुधवार को दिन भर महाआरती पूजा अर्चना के बाद प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसाद दिया जाएगा।
इस अवसर पर नागेंद्र शुक्ल,पप्पू शुक्ल,कमलेश्वर शुक्ल, जय सिंह यादव,विपिन शुक्ल, अमरजीत यादव,रमाशंकर शुक्ल,ध्रुव किशोर शुक्ल,जीऊत यादव, दिनेश यादव, दिनेश शुक्ल, श्रवण निषाद,सोनू यादव,ज्ञानेंद्र शुक्ल,सुमित शुक्ल,हरहंगी यादव,अजय शुक्ल,मनोज शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…
हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…
कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर…