कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया के गांव पिपरा तिवारी, अमवा तिवारी जोकवा खुर्द में श्रम विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसके अंतर्गत 20 नवम्बर को सामूहिक विवाह के बारे में जागरूक किया गया । श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जो श्रमिक उत्तर प्रदेश भवन एव अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 100 दिन पूर्व पंजीकृत है उनके लड़की की शादी करनी हो तो वे कार्यालय में सम्पर्क कर अपना आवेदन करे। बीओसीडब्ल्यू के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने बताया कि श्रमिक अपना आधार कार्ड श्रमिक कार्ड परिवार रजिस्टर के साथ 2 फ़ोटो वधू के 18 वर्ष होने के प्रमाण पत्र वर के 21 वर्ष होने के प्रमाण पत्र सहमति प्रमाण पत्र व घोषणा पत्र 90 दिन काम करने के प्रमाण के साथ अपना आवेदन सम्बन्धित श्रम विभाग कसया हाटा व पड़रौना जमा करने की अपील किये साथ ही श्रमिको से अपील किये की अधिक से अधिक संख्या में जिनके पुत्री के शादी करनी हो वे कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन करें ।
इस दौरान ग्राम प्रधान राघव तिवारी प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश ,सोमनाथ ,पवन रूदल यादव ,रामललित , विहारी ,मोहन, छेदी प्रसाद, रमई प्रसाद,संहू प्रसाद रामप्रताप प्रसाद, लखराज प्रसाद ,महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…