कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर व जिला संयोजक भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ, कुशीनगर डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने महाविद्यालय परिसर में अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पौधरोपण किया।
प्राचार्य डॉ0 शुक्ल ने नयी दिशा के पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पौधरोपण पुनीत कार्य है। पर्यावरण संरक्षण व मनोरम वातावरण के लिए धरती को ग्रीन जोन बनाने में हमे सहभागिता निभानी चाहिए। उन्होंने दिशा को पौधरोपण अभियान आगे बढ़ाने के निमित्त आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर डा. राम भूषण मिश्र, डा. सीमा त्रिपाठी, डा. निगम मौर्य, डा.आरपी पांडेय, डा. राघवेंद्र मिश्र, डा. सत्यप्रकाश, नयी दिशा कार्यकारी अध्यक्ष डा. गौरव तिवारी, राज किशोर, तूफानी, आकाश शर्मा, इन्द्र मिश्र उपस्थित रहे। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…