News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: कक्षागत ज्ञान के लिये उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें- एसआरजी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 25, 2021  |  1:20 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कक्षागत ज्ञान के लिये उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें- एसआरजी
  • शैक्षिक गतिविधियों के परख के लिये शिक्षक डायरी अवश्य भरा जाय l

कसया/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र हाटा ब्लाक के गुरुवार को आधा दर्जन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो के डिग्री में सपोर्टिव सुपरविजन करने आये स्टेट रिसेस पर्सन ,,एसआरजी,, नागेश्वर दूबे ने कहा कि  बेहतर लर्निंग आउटकम के लिए आकलन पर जोर देंना आवश्यक है, तभी उपचारात्मक शिक्षण गुणवत्ता प्रभावी हो सकता है,उन्होंने कहा कि कोरोना काल में काफी समय तक विद्यालय बन्द रहने से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया काफी प्रभावित हुई है।पुनः उन्हें पटरी पर लाने व कक्षागत ज्ञान के लिए उपचारात्मक शिक्षा पर जोर दें।प्रदेश को मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए आवश्यक है कि सभी शिक्षक आधारशिला,ध्यानाकर्षण एवम शिक्षण संग्रह सहित शिक्षक संदर्शिका जैसे उपलब्ध संसाधन का भरपूर उपयोग करें। तभी बच्चों में कक्षागत लर्निंग आउटकम हासिल किया जा सकता है। शिक्षक डायरी अवश्य भरा जाय।इससे आपकी कक्षा में शैक्षिक गतिविधियों का पता चलता है।इसके पूर्व प्राथमिक विद्यालय गोबरही पर प्रार्थना सभा में पहुंचे एसआरजी ने बच्चों को स्वच्छता सम्बन्धी बातें समझाई तथा कक्षा तीन के बच्चों के साथ करीब दो घण्टे तक कई शैक्षणिक गतिविधियों को स्वयं करके बताया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय डिग्री में बच्चों के स्कूल में ठहराव के कई तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिक विद्यालय भठही प्राथमिक विद्यालय सीताबारी सहित आधा दर्जन विधालय पर पहुंच कर बिधाज्ञान के बिषय में जाना इस दौरान श्रुति यादव आशुतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking