News Addaa WhatsApp Group Join करें

आठ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन ग्रापए ने तहसीलदार कसया को दिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2021  |  4:45 PM

614 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आठ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन ग्रापए ने तहसीलदार कसया को दिया

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई कसया का एक शिष्टमंडल अपने आठ सूत्रीय ज्ञापन के साथ आज बुधवार को तहसीलदार कसया से मिलकर दिया और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ग्रापए की तहसील इकाई कसया के अध्यक्ष कृष्ण मोहन पांडेय के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने आज बुधवार को तहसीलदार कसया मांधाता प्रताप सिंह से मिलकर अपने आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन पत्र सौंपा और उन्हें अपनी स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। इस ज्ञापन पत्र में जि न 8 सूत्री मांगों की बात कही गई उनमें जनपद स्तर पर पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना, ई श्रम पोर्टल पर पत्रकारों का पंजीकरण, तहसील स्तर पर पत्रकारों की मान्यता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, टोल टैक्स पर जनपद के पत्रकारों को आवागमन में छूट, पत्रकारों के लिए भूमि व भवन का आवंटन ,पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण व जिला व अन्य अस्पतालों में पत्रकारों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कहीं गई।

इस अवसर पर ग्रापए सदस्य तहसील कसया ओमप्रकाश पांडेय , राजकुमार पांडे, सतीश कुमार सिंह , बृज बिहारी त्रिपाठी ,सौरव मणि, नीरज धर द्विवेदी, डॉक्टर फैज उल हक ,दिनेश कुमार ओझा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking