News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अखिलेश यादव को सीएम के रूप मे मैंने नाम प्रस्तावित किया था -ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2021  |  10:40 PM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अखिलेश यादव को सीएम के रूप मे मैंने नाम प्रस्तावित किया था -ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी
  • पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी ने कहा कसया, कुशीनगर मेरी जन्म व कर्म भूमि है, यही से हमने अपने राजनितिक जीवन से आमजन की लड़ाई लड़ी है l पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा l

कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममाशंकर त्रिपाठी ने गुरुवार को कसया स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से कहा कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के लिये सर्वोपरि होता है और पार्टी के मुखिया के आदेश का पालन करना सर्वमान्य होता है , इस लिये जो भी पार्टी के मुखिया द्वारा निर्णय लिया जायेगा वह पार्टी हित में सर्वमान्य होगा और पार्टी हित मे कार्य करना कार्यकर्ता का परम कर्तब्य है l

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि कसया कुशीनगर की भूमि मेरी जन्म व कर्म भूमि हैl मैंने बचपन से लेकर इंटर तक की शिक्षा यही से ग्रहण की है तथा स्नातक व एलएलबी की पढ़ाई देवरिया से की है l कसया की सम्मानित जनता ने वर्ष 1983 में मुझे निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनाया और लगातार दो बार प्रमुख रहने के साथ ही 5 बार जीत कर विधानसभा मेभी गया l वर्ष 1984 के आम चुनाव में मै निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़ते हुए बहुत ही कम वोटो से मुझे पराजय मिली l वर्ष 1989 में जनता दल के टिकट पर पहली बार मुझे लखनऊ की पंचायत में नेतृत्व करने का मौका मिला और मैंने जीवन में इंसानियत को ही अपना धर्म मान कर सभी लोगों के दुख सुख में अपने आप को भागीदार बनाया l श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि कसया की जनता का ही देन है कि मेरी पहचान सिर्फ कुशीनगर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश मे हैl इस क्षेत्र के लोगों से मेरा आत्मीय लगाव है l लेकिन समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी नेतृत्व के आदेशों व निर्देशों का पालन करना मेरा परम कर्तब्य व प्रथम धर्म है l पार्टी मुखिया का जो भी निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा और पार्टी कार्यकर्ता भी उसे ही मेरा भी निर्णय मानकर पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे रहे l पूर्व कैबिनेट मंत्री ने वार्ता के दौरान यह भी कहा कि बीएलए 2 के रूप में भाजपा की एक बी टीम प्रदेश के पुरे विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कैडर के मतदाताओं के नाम काटने के पीछे लगी हुई है l सभी बूथ व सेक्टर अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर नए नामों को शामिल करने की रसीद लेने के साथ ही मृत लोगों के नाम हटाने के फार्म की भी रसीद अपने बीएलओ से अवश्य मांग लें ताकि गलत तरीके से वैध मतदाताओ का नाम न कट सके l सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि सभी कार्यकर्ता साथी समय का प्रतीक्षा करें पार्टी हाईकमान जो निर्णय लेगी वही हम सब के हित में मान्य होगाl मै बगैर राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी सभी कार्यकर्ताओ, जनता और साथियों के सहयोग से ही प्रदेश की राजनीति में अपना एक अलग स्थान बनाया हूं lमैंने पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी.सिंह, मुलायम सिंह अखिलेश यादव के साथ काम किया है मुलायम सिंह के निर्देश पर ही मैंने 2012 में चुनाव के बाद अखिलेश सिंह यादव के सीएम के रूप में नाम को प्रस्तावित किया थाl पार्टी के आलाकमान के ही निर्देश पर देवरिया से चुनाव लड़ा और इसके बाद भी मैंने पार्टी को यह कह दिया था कि 2022विधानसभा चुनाव कुशीनगर से ही लड़ूंगाl चार बार चुनाव मे पथरदेवा विधानसभा के 2 सौ बूथ भी शामिल रहे थे जिस समय विधायक रहने के बाद 2012 में नया विधानसभा कुशीनगर का गठन हुआ और मुझे उसका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला तथा मेरे द्वारा पूरी निष्ठा, ईमानदारी व कर्तब्य समझकर पालन किया गया l मैंने अपने राजनितिक जीवन मे आमजनता के लिये लड़ाई लड़ी है जो आगे भी आमजनता के लिये लड़ाई लड़ता रहूँगा l समाजवादी पार्टी के नीतियों को लेकर आजीवन मै संघर्ष करूँगा l वार्ता के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख कसया अलाउद्दीन अन्सारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा अभिषेक त्रिपाठी राजन, पूर्व प्रमुख कसया डॉक्टर प्रियेश त्रिपाठी,सपा विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव,उग्रसेन यादवआदि सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking