कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा की साफ-सफाई, धुलाई व माल्यार्पण करते हुए भावांजलि भेंट किया।
नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति नवंबर माह के अंतिम रविवार को संस्था के अंग डॉ0 अनिल सोनी के
नेतृत्व में कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई, धुलाई व माल्यार्पण करते हुए भावांजलि भेंट किया।
साफ सफाई करने वालों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग महासचिव रविन्द्र विश्वकर्मा राधे, राहुल सर्राफ, राजीव वर्मा, शुभम वर्मा, अविनाश मद्धेशिया इत्यादि सम्मिलित रहे।
इस दौरान डॉ0 अनिल सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय धरोहरों का सम्मान व उनका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। ऐसे में नयी दिशा द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य बहुत ही सराहनीय है और संस्थान से जुड़कर इन कार्यों को करने में हम गौरवान्वित महसूस कर रहे। समाज के सभी लोगों को इस प्रकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता देनी चाहिए। ध्यातव्य है संस्थान द्वारा नवंबर 2019 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य अनवरत किया जा रहा है।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…