News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 24, 2021  |  6:19 PM

359 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बैठक सम्पन्न
  • आत्मनिर्भर बन देश को बनाये आत्मनिर्भर-आशुतोष
  • स्नातक युवा राजनीति में भागीदार बन शुचिता लायें -राजेश शुक्ल

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ कुशीनगर की बैठक स्थानीय नगरपालिका परिषद में स्थित श्रीरामजानकी मठ मंदिर के परिसर में सम्पन्न हुयी। बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक राजेश शुक्ल ने कहा कि स्नातक युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी निभा कर शुचिता लानी चाहिये और समाज को एक अच्छा सन्देश भी देना चाहिये। उन्होंने कहा कि युवा स्नातकों को अधिक से अधिक अपनी भागीदारी समाज को देकर एक बेहतर समाज का गठन करने की जरूरत है। बैठक को सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय मंत्री आशुतोष मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ का मुख्य उद्देश्य सभी स्नातक युवाओं को जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित करना है जिससे युवा जब आत्मनिर्भर होंगे तो देश भी आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढायेगा। श्री मिश्र ने कहा कि इस संघ के माध्यम से जनपद के सभी स्नातकों को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में उचित मार्गदर्शन दिया जा सकता है।युवाओं के स्वाध्याय, स्वावलंबन व सम्मान के लिये यह संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।बैठक को निशांत मिश्र व इंद्र मिश्र ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ हरिओम मिश्र ने किया। इस दौरान अनुपम मिश्र,अजय पांडेय, सिद्धार्थ यादव,अभिमन्यु यादव,प्रिंस रावत, नवनीत गुप्ता,रोहित यादव, अनिल सिंह,राज मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking