कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारत देश के महान महापुरुष महात्मा गाँधी जिनका जीवन देश के लिये पूरी तरह समर्पण था l जिन्होंने अपने देश को आजाद कराने के लिये अपने जीवन की हर सुख सुबिधाओ का त्याग कर सत्य अहिंसा का हथियार अपना कर देश को आंदोलन व अनशन के माध्यम से देश के करोडो लोगो के समर्थम से अंग्रेजो को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया, जिसके कारण अंग्रेजी शासन को हार मानकर देश छोड़ना पड़ा था l ऐसे महापुरुष के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता कि जिसने केवल सत्य अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया,उक्त बाते निरंकारी इंटर कॉलेज मे शान्ति सदभावना मंच के बैनर तले मनाये जा रहे गाँधी जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ऐ.के. चौरसिया ने कहीं l गाँधी जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए शान्ति सदभावना मंच जोन कुशीनगर उत्तरप्रदेश जोनल ट्रेनर एम. असलम ने कहा कि गाँधी जी के देश आजाद कराने को लेकर देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनके त्याग, बलिदान व सत्य अहिंसा के दम पर देश को आजाद कराने को लेकर गाँधी विचारों का अनुसरण करने के साथ, साथ उनके सत्य निष्ठां का लोहा मानता है l आज हमारे देश के दो महान महापुरुषों की जयंती है जिनमे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी है l शास्त्री जी भी देश की आजादी मे गाँधी जी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है l इस अवसर पर शिक्षक मनोज चौरसिया, धीरेन्द्र त्रिपाठी, रामाश्रय चौरसिया, रघुनन्दन मद्धेशियाआदि शिक्षक व छात्र /छात्राएं मौजूद रहे l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…