कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया विकास खण्ड फाजिलनगर के जोगिया जनुबी पट्टी मे विगत 15वर्षो से आयोजित हो रहे लोक रंग उत्सव की 2022 की तैयारी बैठक 5नवंबर से शुरू होंगी l विदित हो कि लोक रंग, लोकरंग सांस्कृतिक समिति जोगिया जनूबी पट्टी फाजिलनगर, कुशीनगर के तत्वाधान मे आयोजित होने वाला अंतराष्ट्रीय महोत्सव है, जो देश विदेश मे अपनी ख्याति बना चूका है l इस आयोजन मे क्षेत्रीय टीमों को स्थान देने के लिये चयन कार्यक्रम 5नवंबर को सुबह 11बजे से लोक रंग कार्यालय किया जायेगा l स्थानीय टीमें कार्यालय पर समयानुसार पहुंच कर आगामी कार्यक्रम मे अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते है l देश के अन्य राज्यों की टीमों के चयन के बाद उसी दिन संस्था की कार्यकारणी की बैठक होंगी और उसी दिन कार्यक्रम की तिथि और तैयारियों का अंतिम रूप दिया जायेगा l उक्त कार्यक्रम की जानकारी लोकरंग सांस्कृतिक कार्य समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दीं है l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…