News Addaa WhatsApp Group

कसया: गाँधी जयंती व अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कोविड टीकाकरण शिविर का रोटरी ने किया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2021  |  11:59 PM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: गाँधी जयंती व अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर कोविड टीकाकरण शिविर का रोटरी ने किया आयोजन
  • कोविड टीका से वंचित लोग टीका अवश्य लगवा लें ताकि कोरोना हारे -डॉ. एम. एच. खान

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस व गांधी जयंती के अवसर पर कसया स्थित एस.एन.गर्ल्स हाई स्कूल के प्रांगण में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष डॉ. एम. एच. खान ने किया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. एम. एच. खान ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर खत्म नहीं हुआ है इसलिए जो लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए, ताकि कोरोना को हराया जा सके।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

टीकाकरण टीम में रहे स्वास्थ्य कर्मी ए.एन.एम. ममता भारती, ए.एन.एम. मनीता देवी एवं सी.एच.ओ. रेनू देवी ने बताया कि आज इस शिविर में 249 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।

इस मौके पर सचिव वाहिद अली, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, निदेशक दिनेश कुमार यादव, समाजसेवी अतहर खान,मास्टर कसिम खान, मशिउल्ला खान, अबु आकिब, नूरुल खान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking