News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: तहसील स्तरीय बेसिक बाल – क्रीडा प्रतियोगिता सम्पन्न।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 30, 2021  |  4:12 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: तहसील स्तरीय बेसिक बाल – क्रीडा प्रतियोगिता सम्पन्न।
  • खेल के आयोजन से छात्र -छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है -रजनीकांत मणि

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत जोकवा बाजार क्षेत्र के नदवाविशुनुपर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा का अयोजन किया गया। इसमे तहसील के विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न खेलो में प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर मे सुधार हो रहा है,अब वो दिन दूर नही जब सरकारी विद्यालय के छात्र प्राइवेट स्कूलों से पीछे रहे। प्रदेश में जबसे योगी मोदी की सरकार आई हैं। शिक्षा के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। उन्होंने ने आगे कहा कि खेल के आयोजन से बच्चो में शारीरिक,मानसिक, शक्ति का विकास होता हैं। पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल के आयोजन से छात्र- छात्राओं के अन्दर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी डीएन चंद ने बच्चे देश के भविष्य हैं। यही बच्चे आगे चलकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी हैं। कार्यक्रम को शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष विद्यासागर पाण्डेय, मंत्री फरहद अली, रुदवलिया के आदर्श प्रधानाचार्य सुनील त्रिपाठी सुमन नोडल अधिकारी रामबहादुर राय ने सम्बोधित किया।

प्राथमिक 50 मीटर की दौड़ में रुदवालिया की अनुष्का विजयी रही वहीं 100 मीटर 200 व 400 बालिका दौड़ में भी फाजिलनगर की बेटियां विजयी रहीं।
उच्च प्राथमिक संवर्ग बालिका बर्ग में

100 मीटर की दौड़ में सायदा खातून प्रथम, साहिबा खातून दोनों कसया की छात्राओं ने कब्जा जमाया। 200 मीटर सायदा खातून को प्रथम व रूबी फाजिलनगर द्वितीय स्थान मिला

400 मीटर में सायदा खातून प्रथम ,मनीषा कसया को द्वितीय मिला। 600 मीटर की दौड़ में शब्बू उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा बाजार प्रथम व रूबी सरैया महंथ पट्टी उप विजेता रही।।प्राथमिक संवर्ग दौड़ में बालिका वर्ग में 50 मीटर में रुदवलिया की अनुष्का प्रथम रही जबकि सिमरन सुमही को द्वितीय स्थान मिला। 100 मीटर की दौड़ में सिमरन सुमही प्रथम व सरस्वती गुप्ता जौरा की द्वितीय स्थान मिला

खो- खो में फुलवा पट्टी कसया की टीम विजेता व उपविजेता कस्तूरबा विद्यालय जौरा बाजार की टीम रही।

इस दौरान खेल शिक्षक शम्भू सिंह कुशवाहा व्यायाम शिक्षक संजय सिंह,अमर सिंह ,राकेश सिंह, शारदा चौहान,जितेंन्द्र सिंह,अखण्ड प्रताप शाही,रवि राय, अमरेंद्र राय,प्रमिला सिंह ,रानी पाण्डेय, रानी सिंह,अजय नाथ,नेहा सिंह,संजुला पटेल,जितेन्द्र सिंह,रवि राय, लक्ष्मण राय आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन तामेश्वर पाठक,आरती दूबे, कुसुम द्विवेदी ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking