News Addaa WhatsApp Group

कसया: लखीमपुर की घटना बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक: अजय प्रताप नारायण सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2021  |  7:57 PM

629 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: लखीमपुर की घटना बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक: अजय प्रताप नारायण सिंह
  • एबीपीएसेस ने की घटना की सीबीआई जांच, मृतकों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये मुआवजा, नौकरी की मांग
  • समाचार संकलन के दौरान मारे गए पत्रकार के घर जायेंगे एबीपीएसएस के पदाधिकारी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं, लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचला जा रहा है।
लखीमपुर कांड की अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) घोर निन्दा करती है। घटना की सीबीआई जांच कराते हुए नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

उक्त बातें प्रदेश कैम्प कार्यालय कुशीनगर से जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि
पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं तो चरम पर है ही अब आये दिन पत्रकार खबर कवरेज के दौरान अतिवादियों के शिकार हो रहे हैं और उनकी हत्याएं हो रही हैं।

रोज रोज पत्रकारों को फर्जी मुकदमों में बंछित कर दिया जा रहा है। यह दुर्भाग्य है पत्रकार समुदाय का कि आज तक पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं बना। पत्रकार समुदाय विभिन्न खेमों में बंटा हुआ है। छोटे बैनर बड़े बैनर का भेदभाव बनाकर प्रशासन ने पत्रकारों को बांट दिया है। पत्रकार विभिन्न संगठनों के नाम पर भी बिखरे हुए हैं। देश व प्रदेश मैं कोई जनपद ऐसा नहीं जो पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं से वंचित हो। पत्रकारों को मारने वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि “अरे दरिंदों आईना को क्यों तोड़ रहे हो, पत्रकार तो सिर्फ आईना होता है।” श्री सिंह ने सीबीआई से कराने और मृतक पत्रकार के परिजनों एवं किसानों को एक – एक करोड़ रुपए तथा एक – एक परिजनों को सरकारी नौकरी की मांग की।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking