News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: मतदान प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है- दयानन्द चन्द

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2021  |  4:27 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मतदान प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है- दयानन्द चन्द

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत र्बीईओ फाजिलनगर दयानन्द चन्द ने बीआरसी ग्राउण्ड से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कियाl रैली फाजिलनगर नगरपंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बीआरसी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बीईओ ने कहा कि मतदान प्रक्रिया लोकतंत्र व्यवस्था की रीढ़ है l जिसको मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है कि वह निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्यक रूप से करे। उन्होंने जागरूक मतदाता अपने देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त बनाने में अपने मताधिकार का प्रयोग करता है , ताकि देश में समृद्वि, शांति और परस्पर सहायोग की भावना को बल मिलता रहे। उन्होंने विशेष रूप से युवा वर्ग को प्रेरित करते हुए कहा कि आज पुरे विश्व में भारत की लोकतंत्र प्रणाली की धूम है, हमारा देश विश्व का विशालतम लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं, इसमें न कोई छोटा है और न कोई बड़ा है। प्राथमिक शिक्षक संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय व जूनियर शिक्षक संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके युवक व युवतियां अपना नाम सम्बन्धित बीएलओ से जोड़ने को कहें।साथ जिनको अपने नाम में सुधार कराना हो वह भी बीएलओ से मिलकर सुधार करा लें। इस दौरान शंभू सिंह,राकेश सिंह,तामेश्वर पाठक,अजय सिंह,दिनेश सिंह,अखण्ड प्रताप शाही,ओमप्रकाश प्रसाद,संदीप कुमार तिवारी,इम्तेयाज अंसारी,संजय शाही,तस्लीम अंसारी,अरुण राय,कुर्बान,आदित्य राय,कलमदानी सिंह,संगीता प्रसाद,शमीम आरा,उर्मिला उपाध्याय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking