कसया/कुशीनगर l छोटी गंडक नदी स्थित सोहसा अंत्योष्टि घाट पर जरूरी सुविधाओं को लेकर क्षेत्रीय लोग के द्वारा विगत कई वर्षों से मांग किया जा रहा था। जिला पंचायत के विगत बैठक में सदस्य प्रतिनिधि ने मामले को सदन में उठाया था । मंगलवार की शाम अपर मुख्य अधिकारी बीएल कुशवाहा सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव आदि ने छोटी गंडक पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया जिसमे अपर मुख्य अधिकारी ने मौके पर रहे कर्ण सिंह मुख्य अभियंता व जेई सुनील सिंह को तत्काल आगणन प्रस्तुत कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया ।
क्षेत्र के सैकड़ों गांव रामबर बुजुर्ग,टेकुअटार,कठघरहिं, मन्डेराय, अमवा बाजार, धनौजी,भठिहि बुजुर्ग,अहिरौली आदि के लोग सोहसा घाट पर दाह संस्कार के लिए जाते हैं।लेकिन उक्त घाटपर आज तक पानी के लिए हैण्डपम,शौचालय,बैठने की ब्यवस्था की बात तो दूर है शव के संस्कार के लिए भी कोई समुचित ब्यवस्था आज तक नही है।यहाँ तक कि में बरसात के दिनों में रोड खराब हो जाने के वजह से नदी के किनारे लगभग 3सौ मीटर दूर तक लकड़ियों को अपने कंधे से पहुंचाते हैं।यहां पर आम आवाम के सुविधाएं मुहैया कराने के लिए क्षेत्र के लोग जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खट खटा चुके हैं।लेकिन कोई कार्य धरातल पर नही दिखा है।विगत माह में जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने जिलापंचायत के सदन में इस मामले को मार्मिक तरीके से उठाया था और जिला पंचायत अध्यक्ष ने उक्त मांग पर अपर मुख्य अधिकारी को कार्य कराने का निर्देश दिया।
जिसको संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को अपर मुख्य अधिकारी जिलापंचायत कुशीनगर बीएल कुशवाहा,मुख्य अभियंता कर्ण सिंह,व जेई सुनील सिंह के साथ जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव देर शाम सोहसा मठिया घाट पर पहुंचकर अंत्येष्टी से सम्बंधित जरूरी सुविधाओं पर अवलोकन किया तथा मुख्य अधिकारी ने तत्काल आगणन मांगा है।
मौके पर मौजूद लोगों व सदस्य प्रतिनिधि को कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।इस दौरान राहुल राव,अमित मद्धेशिया,रवि,अजय,अरुण राव,सोनू राव, कुमार,लवकुश मद्धेशिया,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…