News Addaa WhatsApp Group

कसया: मार्कण्डेय शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के आधुनिकीकरण के प्रयोजन से योगदान एवं स्मार्ट कक्षा के उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 2, 2022  |  3:38 PM

703 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: मार्कण्डेय शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के आधुनिकीकरण के प्रयोजन से योगदान एवं स्मार्ट कक्षा के उद्घाटन समारोह का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। नपाप कुशीनगर कसया के बाबा साहब देवरस नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा पर सोमवार को विधिवेत्ता स्वर्गीय पंडित मार्कण्डेय शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के आधुनिकीकरण के प्रयोजन से योगदान एवं स्मार्ट कक्षा के उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ एवं नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा स्व0 शुक्ल की स्मृति में पौधारोपण कराया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने स्मार्ट क्लास की सराहना की और कहा कि ये विद्यालय के बच्चों के लिए उपयोगी रहेगा। उन्होंने विद्यालय को हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए विधानसभा स्तर पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करने की बात भी रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। वैश्विक आवश्यकता के अनुरूप इनकी शिक्षा से ही हम देश को दुनिया का नेतृत्वकर्ता बना सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट क्लास का निर्माण बहुत अच्छी पहल है।

आयोजन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक व बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल ने अपने पिता स्वर्गीय पण्डित मार्कण्डेय शुक्ल के शिक्षा के प्रति दृष्टिकोण की चर्चा की और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को बताते हुए अद्यतन शिक्षा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की तारीफ की।

एसआरजी राम प्रकाश पांडेय ने कहा कि कसया विकास खंड जनपद कुशीनगर का मॉडल विकास खंड बनने की ओर अग्रसर है और इस क्रम में स्मार्ट क्लास अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र दूबे, अतिथियों का स्वागत रेनू सिंह व सरिता गुप्ता एवं आभार प्रधानाध्यापक हरीन्द्र कुमार चौरसिया ने किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर राजेश शुक्ल, सभासद राम विलास जायसवाल, जय सिंह यादव, डॉ0 गौरव तिवारी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, भगवन्त सिंह, वाहिद अली, नागेंद तिवारी, महेश कर्णधार, कृष्ण मोहन, धर्मेंद्र कुमार, राधेश्याम गोंड़, राम प्रताप पांडेय, सुमित त्रिपाठी,राज पाठक,राकेश जायसवाल, अशोक पांडेय, नीतीश यादव, निशान्त पाण्डेय, मुरलीधर पांडेय, सरिता गुप्ता, दिव्या शुक्ला, रश्मि यादव, महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सुनील गुप्ता, निशांत पांडेय, रेनू सिंह, अजय कुमार शुक्ला, अजेय कुशवाहा, आदित्य कुमार तिवारी, आलोक तिवारी, सुमित पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking