कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोविड टीका लगवाने के प्रति लोगो का रुझान बढ़ते जा रहा है l एक समय था जब टीका लगवाने के लिये लोगो को बुलाना पड़ता था या काफ़ी जागरूक करना पड़ता था पर अब देखते ही देखते कोविड टीका के लिये स्वयं लोग जागरूक हो गये है क्योंकि अब जहाँ भी टीकाकरण का कैम्प या शिविर लग रहा है वहां काफ़ी संख्या मे लोगो की आवश्यकता से ज्यादा भीड़ ऐकत्र हो जा रही है l यही नजारा नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड न.6बाबा साहेब आपटे नगर चकदेईया मे देखने को मिला कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रथम व द्वितीय डोज़ डॉ. एस.के. सिंह के नेतृत्व मे कोविड टीकाकरण के लिये कैम्प लगाा हुआ था तो वही डुमरी,झूगवा व कसया मे भी स्वास्थ्य कर्मियों ने कैम्प लगा रखा था ,और वहां टीका के लिये लम्बी लम्बी लाइने लगी हुई थी कि उसी समय तेज आंधी व बारिश शुरू हो गया फिर भी लोग टीका लगवाने के लिये डटे रहे और जबतक वैक्सीन का डोज़ रहा तबतक टीकाकरण होता रहा l इस मौके पर जगह जगह स्वास्थ्य टीम मे विका देवी, पूजा गुप्ता,केंन्नू गुप्ता,ममता भारती, अर्चना गुप्ता,दीपमाला,रितेश यादव, अरविन्द कुमार,सुनीता यादव आदि शामिल रहे l
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…