News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भाई द्वारा भाई की गयी निर्मम हत्या का पुलिस ने चंद घंटो के अंदर किया खुलासा…कातिल भाई व उसके परिवारजनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2023  |  3:02 PM

208 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भाई द्वारा भाई की गयी निर्मम हत्या का पुलिस ने चंद घंटो के अंदर किया खुलासा…कातिल भाई व उसके परिवारजनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक ने कसया पुलिस की सफलता पर नगद 25हजार रूपये देने की घोषणा किया है
  • सीओ जितेंद्र सिंह कालरा व थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने पत्रकारों वार्ता में किया मामले का खुलासा

कसया/कुशीनगर । शनिवार की देर रात कसया में भाई द्वारा भाई की हत्या का खुलासा पुलिस ने थाना परिसर में चंद घंटो के अंदर कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी कातिल भाई व उसके परिवारजनो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में लग गयी है.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

आपको बता दे, हत्या का खुलासा करते हुए सीओ जितेंद्र सिंह कालरा व थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.18 डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी नगर मथवली निवासी राजेंद्र गुप्ता पुत्र संहू गुप्ता तथा उसके परिवारजनों द्वारा घर के घर के विवाद को लेकर राजेंद्र व उसके परिवारजनों द्वारा अपने सगे छोटे भाई रुदल गुप्ता को फावड़े से मार कर हत्या क़र दिया, तो वहीं रुदल गुप्ता की पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल क़र दिया l

मृतक रुदल गुप्ता की पुत्री भी मौके पर मौजूद रहीं, जिसे आरोपियों द्वारा मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन किसी तरह भाग क़र अपनी जान बचायी l मृतक की पुत्री माधुरी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मु.अ.सं.824/23धारा 302/307/504/506//34के तहत पंजीकृत क़र नामजद अभियुक्त राजेंद्र गुप्ता पुत्र संहू गुप्ता (65), सतीश गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता (27), आरती देवी पत्नी राजेंद्र गुप्ता, (60), रागिनी देवी पत्नी संजय गुप्ता (30)को उनके घर से गिरफ्तार क़र मौके से आला कत्ल में प्रयुक्त को बरामद क़र अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है l

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र. नि. थाना कसया डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उ. नि. हरेराम सिंह यादव, म. उ. नि. अंजलि त्रिपाठी,का. उमेश सिंह, का. कुमलेश कुमार, का. श्रीकृष्ण कुमार पाण्डेय, म. का. पूनम गौंड आदि शामिल रहें l

इस घटना में कसया पुलिस की सफलता पर पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल ने 25हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking