कसया/ कुशीनगर । मैंने अपने जीवन में कभी आकस्मिक अवकाश नहीं लिया। अपने कर्तव्य के लिए समर्पित व्यक्ति को ईश्वर का भी आशीर्वाद मिलता है। मुझे लगता है कि मैं अपना काम ईमानदारी से करने के कारण पूर्णतया संतुष्ट जीवन जी रहा हूँ। उक्त बातें बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के कर्मचारी सिकन्दर शर्मा ने महाविद्यालय में आज अपने अंतिम कार्यदिवस पर प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा सम्मानित होने पर कही। आज श्री सिकन्दर शर्मा ने महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 20 वर्ष की सेवा के पश्चात अवकाश प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ पाण्डेय ने उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना करते हुए उनके कर्तव्यपरायणता की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव तिवारी ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के नियंता डॉ त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ राजेश सिंह, डॉ अम्बिका प्रसाद तिवारी, डॉ अनुज कुमार, डॉ दुर्गेश मणि, ओपी पाठक, कमलेश कुमार, विजय शर्मा, बृज किशोर दुबे, संजय गौड़, घनश्याम मिश्र, अमित तिवारी, अनीता, प्रफुल्ल चंद आदि उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…