News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: रोटरी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान रविवार को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 3, 2022  |  4:54 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रोटरी द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान रविवार को

कसया/कुशीनगर। भारत रत्न भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा रविवार को कुशीनगर स्थित बिड़ला धर्मशाला के सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान एवं समर्पण के लिए शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

रोटरी के अध्यक्ष डॉ एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने अपने केजी से लेकर पीजी तक के गुरुजनों का शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान करने कार्यक्रम तय किया है, इस कार्यक्रम को लेकर हम सब सदस्य बहुत ही भावुक है कि कई वर्षों के बाद एक साथ एक मंच पर हम अपने गुरुजनों से मिल सकेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य डॉ उदय भान दुबे, गुलाब चंद्र गुप्त, डॉ अमृत नाथ त्रिपाठी, डॉ दयाशंकर तिवारी, डॉ रामजी लाल, डॉ अमरनाथ त्रिपाठी, डॉ वीके तिवारी, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर से सेवानिवृत्त रविंद्रनाथ मिश्रा, हंसराज यादव, सुरेश तिवारी, राम जी पाण्डेय, उदय प्रकाश तिवारी, सतीश मणि त्रिपाठी, रामजीत शर्मा, अयोध्या सिंह, पावा नगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर से सेवानिवृत्त चन्द्र मोहन जायसवाल, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया से सेवानिवृत्त चन्द्रिका शर्मा, श्रीमती मालती पाण्डेय बालिका इंटर कॉलेज, कसया से सेवानिवृत्त परमार्थी मिश्रा, राहुल शिशु शिक्षा निकेतन, कसया से सेवानिवृत्त यशोदा सिंह, उदयभान सिंह, मार्डन नर्सरी जूनियर हाई स्कूल हाईडिल कॉलोनी से सेवानिवृत्त राम प्रवेश सिंह, शक्ति नाथ शुक्ला, मदन प्रसाद सिंह, बालबाड़ी जूनियर हाई स्कूल, कसया से सेवानिवृत्त विद्योत्तमा मणि, जूनियर हाई स्कूल विशम्भरपुर से सेवानिवृत्त विनय दूबे, जूनियर हाई स्कूल सिरसिया खोइयां से सेवानिवृत्त रियाजुद्दीन अली एवं जूनियर हाई स्कूल डुमरी से सेवानिवृत्त सुभाष सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking