News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रुदवालिया के बच्चों ने मारी बाजी, महुअवा न्यायपंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  6:54 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रुदवालिया के बच्चों ने मारी बाजी, महुअवा न्यायपंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रुदवालिया के खेल मैदान पर आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में रुदवालिया के बच्चों ने बालक व बालिका दोनों वर्ग में चैम्पियन रहे। हियुवा संयोजक चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

प्रतियोगिता का शुभारंभ कक्षा सातवीं की छात्रा लक्ष्मीना के मशाल दौड़ से हुआ। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर बालिका दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया की अनुष्का व अन्नू प्रथम व द्वितीय स्थान रही तथा प्राथमिक विद्यालय महुआरी की शोभा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर स्तर के 100 मीटर बालकों की दौड़ में परुदवालिया के राहुल व सन्दीप क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर तथा गौराखोर के रोहित तीसरे स्थान पर रहे।जूनियर स्तर की लंबीकूद प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में रुदवालिया के ही राहुल व अनुष्का विजयी रहे। बालिकाओं की लम्बीकूद के प्राथमिक स्तर में रुदवालिया अन्नू प्रथम स्थान पर तथा पुरन्दरपुर की साधना दूसरे स्थान पर रही। रुदवालिया विद्यालय की खिलाड़ी अनुष्का को बालिका वर्ग तथा इसी विद्यालय के राहुल को बालक वर्ग में प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। सभी को पुरस्कार वितरित करते हुए हियुवा संयोजक चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावों की कमी नहीं है ।आवश्यकता है उन्हें तराश करके उचित मंच प्रदान किया जाय। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम द्विवेदी ने किया। इस दौरान खेल शिक्षक मंजूर आलम प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी, प्रियंका यादव,निधि,प्रियंका राय,मधुलिका,अशोक सिंह,गुलाब यादव,राधामोहन यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking