कसया/कुशीनगर(न्यूज अड्डा) । नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं. 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर के सिसवा महन्थ कुटी चौराहे पर पहुंचे समाजसेवी अक्षय कुमार पाण्डेय ने जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याओ को जाना और हर सम्भव सहयोग का भरोशा दिया।
इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि मानवता के नाते हम सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। केंद्र व राज्य की चल रही योजनाओं का लाभ अपात्रों को न मिले इसका भी ध्यान हमें रखना होगा औऱ हर जरूरतमंद की सेवा ही अपना धर्म होना आवश्यक है तभी एक अच्छे व सुखी देश व समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर एड. राहुल कुमार गोंड, संतोष कुमार यादव, मुबारक सिद्दकी, आदर्श पांडेय, दिलीप कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, रितेश कुमार, जयराम सिंह, मुकेश यादव, दीपक कुशवाह, शैलेश सिंह, रामप्रीत सिंह, महेंद्र कुमार गोंड़, अजय कुमार सिंह, बलिकरन यादव, सत्य प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…