News Addaa WhatsApp Group

कसया: कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा को सफल बनाने को बनी रणनीति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2021  |  10:39 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा को सफल बनाने को बनी रणनीति
  • 26 सितंबर को रथयात्रा जिले में करेगी प्रवेश, बंटी जिम्मेदारियां

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक मंगलवार को नगरपालिका के वार्ड वीर सावरकर नगर में जगदंबा सिंह के आवास पर हुई। इसमें महासभा के तत्वावधान में कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथयात्रा का स्वागत व जिले में भ्रमण को लेकर रणनीति बनाई गई तो पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारिया भी दी गई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा कि 26 सितंबर को सुबह 10 बजे रथ यात्रा जिले के जुल्हिनिया बाजार के सीमा में प्रवेश करेगा। रथयात्रा का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमर पटेल कर रहे हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार, प्रभारी व राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मानसिंह पटेल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे। यात्रा सुकरौली बाजार, हाटा, हेतिमतपुर, भैंसहां, शामपुर, चकदेईयां, मंगलपुर मुंडेरा, रतनपट्टी, बाड़ीपुल, जानकी नगर, पडरौना, कुबेरस्थान सहित दो दर्जन से अधिक गांवों व चौराहों पर भ्रमण कर सभा भी करेगी। रात्रि विश्राम कुशीनगर स्थित पथिक निवास में होगा। कांग्रेसी नेता आनंद सिंह, मनोज सिंह, गौरीशंकर, विनय पटेल, रविंद्र सिंह, रामबचन सैंथवार, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, विरेंद्र सिंह पटेल, धनंजय, बंका सिंह, अरविंद सिंह रामसूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking