News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये गये शिक्षक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2021  |  7:05 PM

941 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किये गये शिक्षक WhatsApp
Responsive image
  • शिक्षक ही है जो खंडहर को मन्दिर बना सकता है -विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी कसया के प्रांगण में स्थित संविलयन विद्यालय कसया के सभागार में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन कुशीनगर के ब्लॉक इकाई कसया के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक कुशीनगर रजनीकान्त मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र का निर्माता होता है। चरित्र निर्माण का कार्य पर शिक्षक को जोर देने की आवश्यकता है। वो शिक्षक ही है जो खंडहर को मंदिर बना सकता है। त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक जो कर सकता है वो एक विधायक नहीं कर सकता। शिक्षक नन्हें मुन्ने बच्चों का भविष्य सृजन करता है। विधायक सम्मान समारोह के दौरान एक शिक्षिका के पुस्तक का विमोचन का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षक को साहित्य सृजन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे शिक्षकों को समाज को जरूरत है। साहित्य सृजन से व्यक्ति अमर हो जाते है। सभी शिक्षकों को आत्मकथा लिखने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जाएगा। शिक्षक का सम्मान हम सभी का सम्मान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ने किया। इससे पहले अतिथियों का स्वागत भगवन्त सिंह, दुर्गेश यादव व महेश कर्णधार ने किया। संचालन अमिताभ त्रिपाठी बुलबुल व आभार जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि विजय सिंह, राजीव नयन द्विवेदी, राजेश तिवारी, अविनाश शुक्ल, हरेन्द्र चौरसिया, अशोक गुप्त नवीन, प्रभात चतुर्वेदी, मृत्युंजय मिश्र, अनिरूद्ध तिवारी, दिलीप सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी,राजन तिवारी,विजय गुप्त,आलोक तिवारी,मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे। सम्मानित किये गये शिक्षकों मे सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, सुभद्रा देवी व कार्यरत शिक्षक सुनील कुमार सिंह, रेनू राय, दीपमाला सिंह, विजय यादव, प्रभु नारायण राय, दीक्षा, बैतुल्लाह सिद्दीकी, अमर प्रकाश पाण्डेय, सुशील शर्मा, ममता कुमारी, रेनू सिंह, प्रतिभा तिवारी, नीशू विश्वकर्मा, संतोष कुमार मौर्य, अरुण कुमार वर्मा, निशा ओझा, रंजना मणि त्रिपाठी, मधुलिका तिवारी, धनंजय मणि , नसरीन, पूनम कुमारी,संतोष कुमार, मंजीत पाठक, विजय कुमार गुप्त व मनोज चौहान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी -2 पर कार्यरत शिक्षिका प्रियंका “पिंकी” की काव्य संग्रह इशिता का विमोचन कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, बीईओ सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि विजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, दुर्गेश यादव आदि के उपस्थिति में किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking