News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: भारत दीपोत्सव का आयोजन हुआ संपन्नl

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2021  |  3:54 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: भारत दीपोत्सव का आयोजन हुआ संपन्नl
  • दीपोत्सव कार्यक्रम से युवाओं मे अखण्ड भारत व मातृभूमि के प्रति अगाध निष्ठां बढ़ेगी -रजनीकांत

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अमृत महोत्सव एवम् लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को देर शाम महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य के तत्वावधान में कुशीनगर स्थित बिरला शिव मंदिर परिसर में अखंड भारत दीपोत्सव का आयोजन तीसरे वर्ष किया गया। जिसमे 2501 दीपो से जगमग परिसर में भारत माता पूजन का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा इससे युवाओं में अखंड भारत के प्रति जानकारी के साथ साथ मातृ भूमि के प्रति अगाध निष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्रम को और अधिक संपर्क कर विस्तार देने की सलाह दी। मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि 1857 की क्रांति के समय भारत का क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग किलो मीटर था जो आज केवल 33 लाख वर्ग किलो मीटर रह गया है। कभी अफगानिस्तान( उपगण स्थान ), तिब्बत ( त्रिविष्टप ), नेपाल, भूटान, म्यांमार ( ब्रह्मदेश ), पाकिस्तान , बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव कभी भारत में थे। यदि पूर्वी जर्मनी व पश्चिमी जर्मनी एक हो सकते हैं तो हमारा भारत अखंड भी हो सकता है। विशिष्ट अतिथि आचार्या धर्मारक्षिता शास्त्री ने कहा की सरदार पटेल ने 562 रियास्तो को मिलाकर अखंड भारत की संकल्पना दी कहा की युवाओं में उनके जैसा ही दृढ़ निश्चय, कर्तव्य निष्ठा एवम् नीति का ज्ञान होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए बिरला धर्मशाला के वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा की महाविद्यालयों में छात्रों के बीच अधिक संख्या में कार्यक्रम होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एवम् आभार संयोजक दिव्यांशु श्रीवास्तव ने किया। भारत माता की सामूहिक आरती की गई। प्रतीक्षा सिंह, श्वेता यादव , जगदीश सिंह, जनार्दन ने गीत प्रस्तुत किए। अखंड भारत में 4 धामों, 12 ज्योतिर्लिंगों का सचित्र दर्शन कराया गया। एनसीसी अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में कैडेट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय, नवनाथ दुबे, मदन अग्रहरी, नीरज कुमार श्रीवास्तव, सुमित त्रिपाठी , अमिताभ त्रिपाठी, टी के राय, पूर्व सभासद केशव सिंह, हिमांशु प्रकाश, विकास सिंह, शुभम तिवारी, प्रिंस गिरी, अनुज यादव, नितिन प्रकाश, अजय यादव, वासु जायसवाल, रवीश पांडेय, विकास, शांति सिंह, कृष्णा सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, सचिन पाठक आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण
जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा: पूर्व विधायक डॉ. पी.के. राय ने सुनीं समस्याएं, मरीजों का किया निःशुल्क परीक्षण

कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…

मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप
मलेशिया में युवक पर कमरे में बंद कर प्रताड़ना, एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट  खड्डा, कुशीनगर।…

तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती
तमकुहीराज : बासी बिरयानी बनी आफत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में शादी की खुशियां…

लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद
लूट का खुलासा: विशुनपुरा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking