कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला मुख्यालय कुशीनगर पर भारतीय किसान संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। दिये गए ज्ञापन में किसान संघ ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के बजाए लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने की मांग की हैl एक बार घोषित मूल्य के बाद उसके अदानो में होने वाली महंगाई का भुगतान के समय समायोजन करते हुए महंगाई के अनुपात में वास्तविक मूल्य चुकाना, घोषित मूल्य पर किसान की उपज का बेचना सुनिश्चित किया जाय l फिर चाहे वह मंडी में बेचे ,चाहे मंडी के बाहर या फिर सरकार खरीदे लेकिन घोषित मूल्य से कम पर क्रय-विक्रय को अपराध की श्रेणी मे माना जाय l संघ ने आगे कहा है कि सरकार सकारात्मक कदम उठाए या स्पष्ट करें कि हमारी मागं कैसे अनुचित है और यदि 10 दिन में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई तो भारती किसान संघ अगले कदम की और बढ़ेगा ।धरने में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रांतीय महामंत्री छोटेलाल सिंह,जिला मिडीया प्रभारी महेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री हरि गोविंद मिश्र, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मिश्र ,अमित प्रताप सिंह,कृष्ण मोहन सिंह, बलिराम, अमित मिश्रा, मारकंडेय,कमलेश,कर्मवीर सिंह, श्री प्रताप ,महंत सिंह, आनंद कुमार तिवारी, हेमंत कुमार पांडेय,ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल राय, अभिषेक राय, दिनानाथ गुप्त,नरसिंह, मदन सिंह, सुरेश प्रसाद,ओम हरि सिंह, रामनरेश चौहान, सुभाष चौरसिया ,राजिंदर पासवान, राजेंद्र प्रसाद,सुरेंद्र,शुभ नारायण सिंह,अयोध्या सिंह ,दुर्गा यादव, संतोष सिंह,अब्दुल मजीद, रामेश्वर रामप्रताप, रविंद्र उपाध्याय,देवनारायण सिंह, ओमप्रकाश,बैजू चौरसिया आदि सैकड़ों किसान शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में पुलिस…
कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…
खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…